जयंत पाटिल बोले - अभिनेता शरद पोंक्षे का एनसीपी से कोई संबंध नहीं, विवादित नाटक में किया है काम

जयंत पाटिल बोले - अभिनेता शरद पोंक्षे का एनसीपी से कोई संबंध नहीं, विवादित नाटक में किया है काम

Tejinder Singh
Update: 2020-06-24 14:51 GMT
जयंत पाटिल बोले - अभिनेता शरद पोंक्षे का एनसीपी से कोई संबंध नहीं, विवादित नाटक में किया है काम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा है कि मराठी फिल्मों के अभिनेता शरद पोंक्षे का राकांपा से कोई संबंध नहीं है और न भविष्य में कोई संबंध होगा। पोंक्षे एक दिन पहले  संवाददाता सम्मेलन में राकांपा नेताओं के साथ मंच नज़र आए थे। पाटिल ने बुधवार को कहा कि अभिनेता का पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं है और ‘‘न कभी होगा।’’ पोंक्षे ने महात्मा गांधी की हत्या पर आधारित विवादित मराठी नाटक ‘मी नाथूराम गोडसे बोलतोय’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। राज्य के जल संसाधन मंत्री पाटिल ने कहा कि देश में गांधी की हत्या एक ‘‘आतंकी गतिविधि’’ थी और हत्या का बचाव करने वाली विचारधारा भी ‘‘निश्चित रूप से घृणास्पद’’ है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के दौरान पार्टी के कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा चलाये गये राहत कार्य के संबंध में मंगलवार को राकांपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अभिनेता मौजूद थे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार और पाटिल भी मौजूद थे। पाटिल ने कई ट्वीट कर कहा कि कई अन्य के साथ ट्रस्ट ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान ‘बैकस्टेज’ कलाकारों को 30 लाख रुपये की मदद उपलब्ध कराई थी। उन्होंने कहा कि शरद पोंक्षे मराठी नाट्य परिषद के अध्यक्ष प्रसाद कांबली और इसके पदाधिकारियों के साथ इसके लिए (मदद) आभार व्यक्त करने के वास्ते पार्टी कार्यालय आये थे।  पाटिल ने कहा कि राकांपा गांधीवादी विचारधारा में विश्वास करती है।

 

Tags:    

Similar News