जेवर उतरवाकर ससुराल से भगाया ,पीडि़त महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार 

जेवर उतरवाकर ससुराल से भगाया ,पीडि़त महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-16 09:12 GMT
जेवर उतरवाकर ससुराल से भगाया ,पीडि़त महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार 

डिजिटल डेस्क जबलपुर । कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चेरीताल वार्ड निवासी लक्ष्मी अहिरवार ने एसपी को ससुराल वालों पर मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा देने व जेवर छीनकर ससुराल से भगाए जाने की शिकायत की है। पीडि़त महिला ने दहेज लोभी ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में दी गयी शिकायत में पीडि़त महिला ने बताया कि उसका विवाह मार्च 2018 में जगमोहन अहिरवार के साथ हुआ था। विवाद के बाद ससुराल में सास, ससुर, पति व देवर द्वारा दहेज में एक लाख नकदी व सोने, चाँदी के जेवरों की माँग कर उसे प्रताडऩा दी जाने लगी। बीती रात महिला अपने चाचा महेंद्र के साथ मायके से ससुराल पहुँची तो ससुराल वालों ने चाचा से मारपीट की और उसके जेवर उतरवाकर उसे घर से भगा दिया। महिला शिकायत करने कोतवाली थाने पहुँची तो उसे थाने से भगा दिया गया।

Tags:    

Similar News