पेट की बीमारी से जुड़ी सर्जरी के लिए जे जे अस्पताल को मिला सम्मान 

पेट की बीमारी से जुड़ी सर्जरी के लिए जे जे अस्पताल को मिला सम्मान 

Tejinder Singh
Update: 2019-04-22 16:13 GMT
पेट की बीमारी से जुड़ी सर्जरी के लिए जे जे अस्पताल को मिला सम्मान 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अमेरिका की संस्था सेजेस ने मुंबई के जे जे अस्पताल के सर्जरी विभाग को लगातार चौथे वर्ष पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। पेट के विकार से संबंधित सर्जरी में नए तरीके के प्रयोग के लिए संस्था की तरफ से यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। सेजेस (सोसायटी ऑफ अमेरिकन गैस्ट्रोइंटेस्टिनल एण्ड इण्डोस्कोपिक सर्जन्स) अमेरिका की एक प्रतिष्ठित संस्था है। अमेरिका के बाल्टीमोर में आयोजित एक कार्यक्रम में जे जे अस्पताल के डॉक्टरों ने बेस्ट इंटरनेशनल पेपर का पुस्कार स्वीकार किया। इस मौके पर प्रो. डा. अजय भंडारवार के नेतृत्व में डा. गिरीश बक्शी, डॉ. डी आर. कुलकर्णी, डा. अमोल वाग, डा. एहम अरोरा, डा. शेखर जाधव, डा. अमरजीत तंदूर, डा. प्रियंका साहा समेत अन्य डॉक्टर मौजूद थे। सेजेस संस्था को जे जे संस्था की तरफ से एक हजार लेप्रोस्कॉपी सर्जरी (दूरबीन शल्य चिकित्सा पद्धति) वीडियो भेजा गया था। जिसमें से दो वीडियो पेपर के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया है। जे जे अस्पताल के डॉक्टरों ने पेट की गांठ फेफड़े तक पहुंचने पर आधुनिक पद्धति से इलाज के जरिए मरीज की बीमारी को ठीक किया है। इसके अलावा एक 22 वर्षीय महिला के पेट में 41 गांठ थी। जिसको दूरबीन के माध्यम से सफल सर्जरी की गई थी। 

    

Tags:    

Similar News