मुंबई में कर्नाटक की सियासत का करंट, सत्ता संग्राम में इस तरह हुई पुलिस की इंट्री

मुंबई में कर्नाटक की सियासत का करंट, सत्ता संग्राम में इस तरह हुई पुलिस की इंट्री

Tejinder Singh
Update: 2019-07-10 13:58 GMT
मुंबई में कर्नाटक की सियासत का करंट, सत्ता संग्राम में इस तरह हुई पुलिस की इंट्री

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच बुधवार को कर्नाटक के सत्ता संघर्ष में मुंबई पुलिस की भी इंट्री हो गई। शहर के पवई स्थित होटल में रुके कांग्रेस व जेडीएस के बागी विधायकों से मिलने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कर्नाटक के सिंचाई मंत्री डीके शिवकुमार को पुलिस ने विधायकों से मिलने नहीं दिया। विधायकों से मिलने के लिए होटल के सामने धरने पर बैठने की कोशिश कर रहे कुमार को पुलिस ने हिरासत में लेकर उन्हें मुंबई विश्वविद्यालय के कालिना गेस्ट हाऊस में ले जाया गया।

Tags:    

Similar News