कटनी की युवती से भोपाल में दुष्कृत्य,अपराध दर्ज

कटनी कटनी की युवती से भोपाल में दुष्कृत्य,अपराध दर्ज

Safal Upadhyay
Update: 2022-09-27 08:14 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क,कटनी। राजधानी भोपाल में कटनी जिले की एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के पति की मृत्यु हो चुकी है। आरोपीन ने युवती से उसके पति की मृत्यु के बाद मदद के बहाने दोस्ती की। उसके बाद उसकी परीक्षा दिलाने कटनी से भोपाल ले गया था, जहां उसके साथ जबरन दुष्कृत्य किया। एनकेजे थाना में पीडि़ता की शिकायत पर शून्य पर अपराध दर्ज कर कार्यवाही के लिए प्रकरण भोपाल भेज दिया है। बताया गया है कि जब महिला ने पुलिस में शिकायत की बात कीए तो आरोपित ने बड़ी ही चालाकी से उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। इसी तरह वह 6 माह तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा।

आरोपित ने उज्जैन ले जाकर भी महिला के साथ गलत काम किया। पुलिस आरोपित की तलाश में लगी हैए पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।बागसेवनिया पुलिस के अनुसार  कटनी में महिला का पति एक दुकान चलाता था। कुछ साल महिला के पति की का हृदयाघात से निधन हो गया। इसके बाद महिला खुद दुकान को संभालने लगी। इस दौरान आरोपित अंशुल झा अक्सर उनकी दुकान पर आता था और उनके प्रति सहानुभूति जताते हुए अक्सर उसे बाहरी कामकाज में मदद किया करता था। धीरे-धीरे उसकी महिला से अच्छी दोस्ती हो गई। मार्च 2022 में महिला एक प्रतियोगी परीक्षा देने भोपाल गई थी।

आरोपी भी उसके साथ भोपाल था। महिला रात में बागसेवनिया थाना क्षेत्र  में अपनी बहन के घर रुकी थी। जहां पर आरोपी ने अकेलेपन का फायदा उठाकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो उसने कहा कि वह जल्द ही उससे विवाह कर लेगा। इसके बाद वह लगातार महिला से ज्यादती कर रहा था। पिछले दिनों जब महिला ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो वह साफ मुकर गया। इसके बाद महिला ने एनकेजे थाने पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की। एनकेजे थाना प्रभारी रोहित डोंगरे के अनुसार घटनास्थल बागसेवनिया का होने के कारण शून्य पर कायमी कर मामले को बागसेवनिया थाना भेज दिया।

 

Tags:    

Similar News