महाराष्ट्र में बदलाव जरूरी, केजरीवाल ने कहा- यदि जीत गए तो होगा दिल्ली जैसा विकास

महाराष्ट्र में बदलाव जरूरी, केजरीवाल ने कहा- यदि जीत गए तो होगा दिल्ली जैसा विकास

Tejinder Singh
Update: 2019-10-18 17:10 GMT
महाराष्ट्र में बदलाव जरूरी, केजरीवाल ने कहा- यदि जीत गए तो होगा दिल्ली जैसा विकास

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ब्रह्मपुरी में रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो पिछले 70 वर्ष में किसी सरकार ने नहीं किया वह सिर्फ दो वर्ष में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने कर दिखाया है, वे राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज मैदान में आयोजित प्रचार सभा में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा, वे महाराष्ट्र में भी बदलाव चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, अब तक महाराष्ट्र में सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों ने केवल अपना बैंक बैलेंस बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यदि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनावों में आप पार्टी को चुना जाता है, तो दिल्ली के विकास का मॉडल लागू किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सभी मोर्चों पर विकसित हो रही है, वहां भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन दिया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम प्रति माह 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, प्रति व्यक्ति 20,000 लीटर पानी प्रदान कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों की शिक्षा प्रणाली और मानक में सुधार किया गया है, वे अब निजी क्षेत्र द्वारा संचालित संस्थाओं की तुलना में काफी बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से महाराष्ट्र को भी बेहतर बनाया जाएगा।

Tags:    

Similar News