पाली में किन्नर पार्षद ने व्यवस्था को दिखाया आईना

फावड़ा लेकर स्वयं ही सड़क पर उतरी करने लगी सफाई पाली में किन्नर पार्षद ने व्यवस्था को दिखाया आईना

Abhishek soni
Update: 2022-11-12 15:37 GMT

डिजिटल डेस्क उमरिया।  बिरसिंहपुर (पाली) नगर पालिका में ठेकेदार की मनमानी और नगरपालिका कर्मचारियों की लापरवाही से परेशान नागरिकों की समस्या दूर करने के लिए किन्नर पार्षद फावड़ा लेकर स्वयं ही सड़क पर उतर आईं। यहां वार्ड क्रमांक 3 में नाली का पानी सड़क पर बहने से वार्डवासी बीते कई महीने से परेशान थे। धार्मिक नगरी होने के कारण सुबह-सुबह मां बिरासनी देवी मंदिर जाने वाले नागरिकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। समस्या से परेशान नागरिकों ने जानकारी स्थानीय किन्नर पार्षद संध्या रानी पांडेय को दी। उन्होंने भी कई बार नगर पालिका के सीएमओ से लेकर वार्ड दरोगा को व्यवस्था ठीक करने कहा। टेंडर होने के बाद ठेकेदार को जल्दी नाली का काम शुरु करने कहा, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।
इस बीच शनिवार को नाली का पानी सड़क बहते देख पार्षद से नहीं रहा गया तो उन्होंने फावड़ा उठाई और स्वयं ही नाली ठीक करने में जुट गए। पार्षद को देखकर सफाई काम करने वाले नगर पालिका के दो मजदूरों ने भी हाथ बंटाया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद नाली के पानी को सड़क पर बहने से रोका गया।

Tags:    

Similar News