वन समिति उमरिया के सदस्यों को दिलाई गई शपथ

Sanjana Namdev
Update: 2023-05-22 06:58 GMT

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। दक्षिण वन मण्डल के परिक्षेत्र शाहनगर अंतर्गत वन समिति उमरिया के पदाधिकारियों को मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, मृदा संरक्षण, वन जीव संरक्षण, पक्षियों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था देैनिक जीवन शैली में बदलाव, प्लास्टिक उपयोग में प्रतिबंध, प्रकृति के अनुरूप कार्य करने की जानकारी देते हुए जागरूकता हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन वन परिक्षेत्राधिकारी आनंद शिवहरे के निर्देशन में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में समिति के संग्राहक व सदस्य उपस्थित रहे।  

Tags:    

Similar News