जानिए, कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं 29 साल के आदित्य ठाकरे

जानिए, कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं 29 साल के आदित्य ठाकरे

Tejinder Singh
Update: 2019-10-03 14:36 GMT
जानिए, कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं 29 साल के आदित्य ठाकरे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। युवासेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे 16 करोड़ 5 लाख 12 हजार 172 रुपए की संपत्ति है। इसमें 11 करोड़ 38 लाख 5 हजार 258 रुपए चल और 4 करोड़ 67 लाख 6 हजार 914 रुपए की अचल संपत्ति है। गुरुवार को दाखिल किए गए आदित्य के नामांकन पत्र के हलफनामे के जरिए यह जानकारी सामने आई है। आदित्य ने चुनावी हलफनामे में अपना पेशा व्यवसायी बताया हैं। आदित्य के पास बीएमडब्लू कार है जिसका बाजार मूल्य 6 लाख 50 हजार रुपए है। आदित्य के पास 64 लाख 65 हजार 74 रुपए का सोना और मूल्यवान चीजें हैं। आदित्य का पांच अलग-अलग बैंकों में खाता है। इसमें उनके पास 5 करोड़ 79 लाख 48 हजार 339 रुपए का बैंक बैलेंस है जबकि 4 करोड़ 56 लाख 66 हजार 879 रुपए का फिक्स डिपोजिट है। आदित्य ने 13 विभिन्न कंपनियों के 18 लाख 14 हजार 986 रुपए के  शेयर खरीदे हैं। जबकि उनके पास 2 लाख रुपए के बांड और 20 लाख 39 हजार 12 रुपए के म्यूचुअल फंड है। आदित्य के पास केवल 13 हजार 344 रुपए की नकदी है। कल्याण के ठाकुर्ली में एक और ठाणे के घोड़बंदर रोड पर एक दुकान भी है। इसके अलावा रायगड के खालापुर तहसील में खेती की जमीन है। आदित्य के खिलाफ एक भी आपराधिक मामले दर्ज नहीं है। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय के के सी लॉ कालेज से बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री हासिल की है। 

आमदनी में गिरावट और उछाल

आदित्य के आयकर रिटर्न के अनुसार उनकी वार्षिक आमदनी घटती और बढ़ती रहती है। चुनावी हलफनामे के अनुसार आदित्य की आमदनी साल 2014-15 में 22 लाख 15 हजार 700 रुपए थी। जो साल 2015-16 में बढ़कर 85 लाख 50 हजार 70 रुपए हो गई। फिर साल 2016-17 में घटकर 9 लाख 35 हजार 110 रुपए हुई। साल 2017-18 में और कम होकर 7 लाख 19 हजार 950 रुपए रह गई। फिर साल 2018-19 में आमदनी बढ़कर 26 लाख 30 हजार 560 रुपए हुई। 

शक्ति प्रदर्शन के साथ आदित्य ने किया नामांकन 

ठाकरे परिवार की परंपरा को तोड़ते हुए शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे व युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे विधानसभा चुनाव के मैदान में कूद गए हैं। गुरुवार को आदित्य ने मुंबई की वरली विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर आदित्य के पिता शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे और मां रश्मी ठाकरे व भाई तेजस ठाकरे भी मौजूद थे। 
               

Tags:    

Similar News