राज्यपाल पद की शपथ लेंगे कोश्यारी, सी विद्यासागर हुए हैदराबाद रवाना

राज्यपाल पद की शपथ लेंगे कोश्यारी, सी विद्यासागर हुए हैदराबाद रवाना

Tejinder Singh
Update: 2019-09-04 15:35 GMT
राज्यपाल पद की शपथ लेंगे कोश्यारी, सी विद्यासागर हुए हैदराबाद रवाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी गुरुवार, 5 सितम्बर को शपथ ग्रहण करेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य मंत्रियों ने राजभवन में मौजूदा राज्यपाल सी विद्यासागर राव से मुलाकात कर उन्हें विदाई दी। कोश्यारी का शपथ ग्रहण शाम 6 बजे राजभवन में होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने विद्यासागर राव को शाल व पुष्पगुच्छ देकर उन्हें विदाई दी और उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान राज्यपाल को नौसेना की तरफ से सलामी दी गई। 

Tags:    

Similar News