इस बात से चूके क्षीरसागर को मिला अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा

इस बात से चूके क्षीरसागर को मिला अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा

Tejinder Singh
Update: 2019-06-27 15:04 GMT
इस बात से चूके क्षीरसागर को मिला अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य नियोजन मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश क्षीरसागर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। क्षीरसागर कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट से शिवसेना के विधायक हैं। सरकार ने नियोजन मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर 17 जून को नियुक्ति की है। राज्य सरकार के नियोजन विभाग ने क्षीरसागर को दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री पद देने संबंधित शासनादेश जारी किया है। अब क्षीरसागर को नियोजन मंडल के लिए कार्यालय और स्टॉफ उपलब्ध कराया जाएगा।

मुंबई में रहने के लिए मुफ्त में निवास मिलेगा। राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार में क्षीरसागर शिवसेना की ओर से मंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे थे पर पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया। अब शिवसेना ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर क्षीरसागर की नाराजगी दूर करने की कोशिश की है। 

 

Tags:    

Similar News