मुंबई में ही होगा विधानमंडल का बजट सत्र, 1 मार्च से होगा शुरु

मुंबई में ही होगा विधानमंडल का बजट सत्र, 1 मार्च से होगा शुरु

Tejinder Singh
Update: 2021-01-21 14:47 GMT
मुंबई में ही होगा विधानमंडल का बजट सत्र, 1 मार्च से होगा शुरु

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आगामी 1 मार्च से शुरु होने वाला महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र राजधानी में ही होगा। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने तय किया है कि हर बार की तरह इस बार भी बजट सत्र मुंबई में ही आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि हर वर्ष विधानमंडल का शीतकालिन सत्र उपराजधानी नागपुर में आयोजित होता है लेकिन इस साल कोरोना संकट के कारण शीतकालिन सत्र नागपुर में नहीं हो सका। पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि बजट सत्र नागपुर में आयोजित हो सकता है। पर अब राज्य सरकार ने तय किया है कि बजट सत्र हर बार की तरह इस बार भी मुंबई में ही आयोजित किया जाएगा।  

मानव और तेंदुआ संर्घष रोकने सरकार ने बनाई समिति

प्रदेश सरकार ने मानव और तेंदुए के संघर्ष का अध्ययन करने के लिए 11 सदस्यों की समिति का गठन किया है। गुरुवार को प्रदेश के वन मंत्री संजय राठोड ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त प्रधान मुख्य वनसंरक्षण (वन्यजीव-मुंबई) के सुनील लिमये की अध्यक्षता में 11 सदस्यों की समिति बनाई गई है। यह समिति अगले तीन महीनों में सरकार को रिपोर्ट देगी। यह समिति तेंदुए के मृत्यु के कारणों और उसके मौत का प्रमाण कम करने के लिए भी सुझाव देगी। इसके साथ ही तेंदुओं के कारण जनहानि की घटनाएं बढ़ने के संबंध में अध्ययन करेगी। इस समिति में सदस्य के रूप में वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ. विद्या अत्रेय, देहरादून के भारतीय वन्यजीव संस्थान के डॉ. बिलाह हबीब, राज्य वन्यजीव मंडल के सदस्य डॉ. अनीष अंधेरिया, राज्य वन्यजीव मंडल के सदस्य बंडू धोत्रे, राज्य वन्यजीव मंडल के सदस्य अनूज खरे, विभागीय वन अधिकारी (सेवानिवृत्त) शिवाजी फटांगरे, वन्यजीव बचाओ केंद्र प्रबंधन के विशेषज्ञ डॉ. नेहा पंचमिया, राज्य वन्यजीव मंडल के सदस्य विश्वास काटदरे, वन्यप्राणी बचाओ विशेषज्ञ डॉ. स्वप्निल सोनावने को शामिल किया गया है। जबकि अहमदनगर के उप वनसंरक्षक (प्रादेशिक) एम आदर्श रेट्टी को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। वन मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मानव और तेंदुओं के बीच संर्घष में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही तेंदुओं की मौत की घटनाएं बी बढ़ी हैं। इनके कारणों के अध्ययन के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य वन्यजीव मंडल की बैठक में एक तकनीकी समिति के गठन का निर्देश दिया था। 

Tags:    

Similar News