श्री बालाजी मंदिर की दीवार ढहने से लाखों का नुकसान

मेहकर श्री बालाजी मंदिर की दीवार ढहने से लाखों का नुकसान

Tejinder Singh
Update: 2022-10-12 13:15 GMT
श्री बालाजी मंदिर की दीवार ढहने से लाखों का नुकसान

डिजिटल डेस्क, मेहकर. स्थानीय छोटा इमाम बाडा परिसर स्थित आजाद हेल्थ क्लब पर बालाजी मंदिर की दीवार ढहने से लाखों का नुकसान हुआ। यह घटना १० अक्तूबर की सुबह घटी। अधिक जानकारी के अनुसार ९ अक्तूबर की रात से मेहकर परिसर में लगातार बारिश हो रही थी। इस बारिश से बालाजी मंदिर की पुरानी दीवार ढह गई। इसमे आजाद हेल्थ क्लब का नुकसान हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही आजाद हेल्थ क्लब के संचालक युसुफ शेख वाहेद इन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का अवलोकन किया। इस समय आजाद क्लब में रखी सभी मशीन मूल्य ६ लाख १० हजार का नुकसान होने की संभावना व्यक्त की तथा नुकसान का मुआवजा देने की मांग तहसीलदार से की।

Tags:    

Similar News