वनीता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

Conferred with Vanitha Presidents Award
वनीता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित
उपलब्धि वनीता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

डिजिटल डेस्क, मेहकर। सांप को देखते ही सिहरन सी दौड़ने लगती है और विषैले सांप को देखकर तो व्यक्ति देखते ही कांपने लगता है। किन्तु बुलढाणा जिले की महिला ऐसे सांपों को सहजता से पकड़ती है। उसने अबतक 51 हजार सर्पों को पकड़कर जंगल में लेजाकर छोड़ा है। यह एक रिकार्ड है। विशेष यह है कि उसने उनके दांतों को कभी क्षति नहीं पहुंचाई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्ष 2020 और 2021 के लिए प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कार से 29 महिलाओं को 8 मार्च को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया। वर्ष 2020 के नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में विविध क्षेत्रों की महिलाओं का समावेश है। उसमें महाराष्ट्र के मेहकर निवासी वनीता बोराडे (35) को सम्मानित किया गया। वनीता सर्पमित्र के रूप में विख्यात है। सर्प प्रजाति को बचाने और बढ़ाने के लिए वह प्रयासरत हैं। वनीता महाराष्ट्र की पहली सर्पमित्र है।

Created On :   11 March 2022 12:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story