- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मेहकर
- /
- श्री बालाजी मंदिर की दीवार ढहने से...
श्री बालाजी मंदिर की दीवार ढहने से लाखों का नुकसान

By - Tejinder Singh |12 Oct 2022 7:46 AM GMT
मेहकर श्री बालाजी मंदिर की दीवार ढहने से लाखों का नुकसान
डिजिटल डेस्क, मेहकर. स्थानीय छोटा इमाम बाडा परिसर स्थित आजाद हेल्थ क्लब पर बालाजी मंदिर की दीवार ढहने से लाखों का नुकसान हुआ। यह घटना १० अक्तूबर की सुबह घटी। अधिक जानकारी के अनुसार ९ अक्तूबर की रात से मेहकर परिसर में लगातार बारिश हो रही थी। इस बारिश से बालाजी मंदिर की पुरानी दीवार ढह गई। इसमे आजाद हेल्थ क्लब का नुकसान हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही आजाद हेल्थ क्लब के संचालक युसुफ शेख वाहेद इन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का अवलोकन किया। इस समय आजाद क्लब में रखी सभी मशीन मूल्य ६ लाख १० हजार का नुकसान होने की संभावना व्यक्त की तथा नुकसान का मुआवजा देने की मांग तहसीलदार से की।
Created On :   12 Oct 2022 1:15 PM GMT
Next Story