हफ्ता वसूली में माफिया सरगना सुरेश पुजारी की मदद करनेवाला गिरफ्तार

हफ्ता वसूली में माफिया सरगना सुरेश पुजारी की मदद करनेवाला गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2019-11-17 08:51 GMT
हफ्ता वसूली में माफिया सरगना सुरेश पुजारी की मदद करनेवाला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने माफिया सरगना सुरेश पुजारी को हफ्तावसूली में मदद करनेवाले एक होटल व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रविंद्र पुजारी है। जिसकी मुलुंड इलाके में एक बार है। जांच में पता चला है कि रविंद्र ने माफिया सरगना को महानगर के दूसरे होटल व्यवासियों के बारे में जानकारी दी थी। जिसके तहत सुरेश पुजारी ने एक होटल व्यावसायी से दस लाख रुपए मांगे थे। इस होटल व्यवसायी ने पैसे देने में असमर्थता व्यक्त की थी।

फिर भी जब सुरेश पुजारी नहीं माना और वह होटल व्यवसायी को धमकाने लगा।  इससे परेशान होकर व्यवसायी ने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा से शिकायत की। और फिर हफ्ता वसूली विरोधी प्रकोष्ठ ने कार्रवाई करते हुए रविंद्र पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। 

 

Tags:    

Similar News