मानसून सत्र में होगा महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, इस सप्ताह तो यह होगा

मानसून सत्र में होगा महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, इस सप्ताह तो यह होगा

Tejinder Singh
Update: 2021-06-30 15:31 GMT
मानसून सत्र में होगा महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, इस सप्ताह तो यह होगा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आगामी 5 जुलाई से शुरु हो रहे विधानमंडल के दो दिवसीय मानसून सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होने वाला है। कांग्रेस के आग्रह के बाद सहयोगी दल शिवसेना-राकांपा भी विस अध्यक्ष चुनाव  के लिए राजी हो गए हैं। कांग्रेस की कोशिश है कि हर बार की तरह इस बार भी विधानसभा चुनाव निर्विरोध हो जाए। विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के चयन के लिए कांग्रेस की केंद्रीय टीम इस सप्ताह मुंबई आएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि बाला साहेब थोरात ने बताया कि यह साफ हो गया है कि कांग्रेस का ही विधानसभा अध्यक्ष होगा। तीनों दल मिलकर विस अध्यक्ष चुनेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस पटोले को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बीते 5 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से विस अध्यक्ष पद रिक्त है। कांग्रेस विधायक दल के नेता बाला साहेब थोरात ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस का ही होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया 5 जुलाई को शुरु होगी। इस सत्र में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा।    

विधानसभा में दलीय स्थिति  
महाविकास आघाडी

शिवसेना - 56
राष्ट्रवादी - 53
कांग्रेस - 43
कुल- 152

महाविकास आघाडी को इनका समर्थन 
बहुजन विकास आघाडी - 3
समाजवादी पार्टी - 2
प्रहार जनशक्ती पार्टी - 2
माकपा - 1
शेकाप - 1
स्वाभिमानी पक्ष - 1
क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी – 1
निर्दलिय - 8
कुल – 171

विपक्षी दल
भाजपा – 106
जनसुराज्य शक्ती - 1
राष्ट्रीय समाज पक्ष - 1
निर्दलिय - 5
कुल -113
तटस्थ
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना - 1
एमआयएम - 2

Tags:    

Similar News