जीएसटी वसूली में महाराष्ट्र सबसे आगे, दिसंबर में 19 हजार 592 करोड़ का राजस्व संग्रह

आंकड़े जीएसटी वसूली में महाराष्ट्र सबसे आगे, दिसंबर में 19 हजार 592 करोड़ का राजस्व संग्रह

Tejinder Singh
Update: 2022-01-03 16:29 GMT
जीएसटी वसूली में महाराष्ट्र सबसे आगे, दिसंबर में 19 हजार 592 करोड़ का राजस्व संग्रह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना महामारी के चलते बाजार में आई मंदी के बावजूद जीएसटी वसूले के मामले में महाराष्ट्र देश में सबसे आगे हैं। बीते दिसंबर में 19,592 करोड़ रुपये की वसूली की गई है जबकि नवंबर 2022 में यह आकड़ा 18,656 करोड़ रुपये का था। राज्य के वित्त विभाग का कहना है कि इस महीने में दिसंबर से ज्यादा जीएसटी वसूली की संभावना है। पिछले दो वर्षों से कोरोना संकट के बीच स्थिति में सुधार होते ही बाजार रफ्तार पकड़ती रही है। इससे जीएसटी वसूली में तेजी आई। चालू वर्ष 2021-22 में सबसे ज्यादा 22,012 हजार करोड़ रुपये अप्रैल 2021 में वसूल किया था, जबकि सबसे कम रकम 13,399 हजार करोड़ रुपये बीते साल मई में वसूल हुआ था। जीएसटी वसूल के मामले में महाराष्ट्र ने अपने प्रतिस्पर्धी राज्यों गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु को काफी पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल इस मामले में गुजरात तीसरे स्थान पर और तमिलनाडु चौथे स्थान पर रहा। कर्नाटक से 8,335 करोड़ रुपये, गुजरात से 7,336 करोड़ रुपये, तमिलनाडु से 6635 करोड़ रुपये बतौर जीएसटी वसूले गए हैं। इस बीच राज्य के वित्तमंत्री अजित पवार ने केंद्र सरकार से जीएसटी का बकाया 31,000 हजार करोड़ रुपये जल्द देने की मांग की है। 
 

यू हुई जीएसटी वसूली

महीना                                                                                          जमा (करोड़ में)
अप्रैल 22,012 
मई 13,399
जून 13,721
जुलाई 18,899
अगस्त 15,175
सितंबर 16,584
अक्टूबर 19,355
नवंबर 18,656
दिसंबर                                                                                                19,592

 

Tags:    

Similar News