महाराष्ट्र भाजपा ने बनाए 10 प्रवक्ता, रामकदम, श्वेता शालिनी सहित नए पैनलिस्ट सदस्य नियुक्त

महाराष्ट्र भाजपा ने बनाए 10 प्रवक्ता, रामकदम, श्वेता शालिनी सहित नए पैनलिस्ट सदस्य नियुक्त

Tejinder Singh
Update: 2020-08-17 12:10 GMT
महाराष्ट्र भाजपा ने बनाए 10 प्रवक्ता, रामकदम, श्वेता शालिनी सहित नए पैनलिस्ट सदस्य नियुक्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी बनाने के बाद पार्टी ने अब 10 नए प्रवक्ता और 33 पैनलिस्ट नियुक्त किए हैं। सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने पार्टी के प्रवक्ता और पैनलिस्ट के नामों की घोषणा की। भाजपा ने पार्टी प्रवक्ता के रूप में तीन विधायकों और एक सांसद को मौका दिया है। जबकि न्यूज चैनलों में होने वाली बहस में शामिल होने के लिए चार विधायकों को पैनलिस्ट के रूप में नियुक्त किया है।

भाजपा ने जिन तीन विधायकों और एक सांसद को प्रवक्ता बनाया है यह सभी नेता दूसरे दलों से भाजपा में आए हैं। हैं। वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये की नियुक्ति का एलान पहले ही किया गया था। प्रदेश भाजपा के नए प्रवक्ताओं में उत्तर महाराष्ट्र से सांसद भारती पवार, पश्चिम महाराष्ट्र से विधायक गोपीचंद पडलकर व पूर्व सांसद धनंजय महाडीक, मुंबई से विधायक राम कदम, विधायक राहुल नार्वेकर व मुंबई मनपा के नगरसेवक भालचंद्र शिरसाट, विदर्भ से शिवराय कुलकर्णी, पुणे से श्वेता शालिनी, मराठवाड़ा से एजाज देखमुख व राम कुलकर्णी शामिल हैं। हिंदीभाषी श्वेता शालिनी को भी फिर से प्रवक्ता बनाया गया है।  

प्रदेश भाजपा के नए पैनलिस्ट सदस्य 

प्रदेश भाजपा ने पैनलिस्ट के रूप में विधायक गिरीष व्यास, विधायक सुरेश धस, विधायक अमित साटम, विधायक निरंजन डावखरे, मुंबई मनपा के नगरसेवक अतुल शाह, गणेश हाके, अवधूत वाघ, शिरीष बोरालकर, सुनील नेरलकर, सुधीर दिवे, डॉ.अनिल बोंडे, प्रवीण घुगे, रिदा रशीद, गणेश खणकर, मकरंद नार्वेकर, विनायक आंबेकर, शेखर चरेगांवकर, श्वेता परूलेकर, प्रदीप पेशकार, लक्ष्मण सावजी, आरती पुगावकर, आरती साठे, राजीव पांडे, दीपाली मोकाशी, नितीन दिनकर, धर्मपाल मेश्राम, किशोर शितोले, प्रेरणा होनराव, शिवानी दाणी, स्वानंद गांगल, आनंद राऊत, प्रीति गांधी और राम बुधवंत की नियुक्ति की है। वहीं मीडिया सेल सदस्य की सदस्य देवयानी खानखोजे होंगी। इससे पहले बीते 3 जुलाई को प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। 
 

Tags:    

Similar News