महाराष्ट्र ने किया साढ़े तीन करोड़ टीके का आंकड़ा पार, 36.84 फीसदी लोगों को मिली वैक्सीन  

महाराष्ट्र ने किया साढ़े तीन करोड़ टीके का आंकड़ा पार, 36.84 फीसदी लोगों को मिली वैक्सीन  

Tejinder Singh
Update: 2021-07-08 15:52 GMT
महाराष्ट्र ने किया साढ़े तीन करोड़ टीके का आंकड़ा पार, 36.84 फीसदी लोगों को मिली वैक्सीन  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में टीकाकरण का आंकड़ा साढ़े तीन करोड़ को पार कर गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्यसचिव डॉ प्रदीप व्यास ने बताया कि 3.5 करोड़ वैक्सीन लगाने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है। बुधवार तक महाराष्ट्र में 3 करोड़ 54 लाख लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। राज्य में में करीब साढ़े नौ करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है। यानी राज्य में टीके के लिए पात्र 36.85 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया जा चुका है।  

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इस साल 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से महाराष्ट्र साढ़े तीन करोड़ कोविड-19 टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इसके पहले 25 जून को महाराष्ट्र ने तीन करोड़ का आंकड़ा पार किया था। टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे और गुजरात तीसरे क्रमांक पर है। फिलहाल महाराष्ट्र में 2 करोड़ 82 लाख 37 हजार 741 लोगों को टीके की पहली खुराक और 75 लाख 17 हजार 227 लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी है। 

नागपुर       18,36,789
अमरावती     7,01,008
गोंदिया        5,10,273
यवतमाल     6,56,037 
वर्धा          4,10,460


 

Tags:    

Similar News