Maharashtra : बाढ़ से कोहराम - 25 हजार पशुओं की गई जान, मृतकों का सरकारी आंकड़ा 164 तक पहुंचा और 100 लापता

Maharashtra : बाढ़ से कोहराम - 25 हजार पशुओं की गई जान, मृतकों का सरकारी आंकड़ा 164 तक पहुंचा और 100 लापता

Tejinder Singh
Update: 2021-07-26 15:51 GMT
Maharashtra : बाढ़ से कोहराम - 25 हजार पशुओं की गई जान, मृतकों का सरकारी आंकड़ा 164 तक पहुंचा और 100 लापता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 164 तक पहुंच गया है इसके अलावा 100 लोग अब भी लापता हैं। पश्चिम महाराष्ट्र और कोकण इलाकों में भारी बरसात के चलते 22 जुलाई से बाढ़ के हालात हैं और भूस्खलन और पानी में बहने के चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है और 56 से ज्यादा जख्मी हैं। रायगढ जिले के भूस्खलन में सबसे ज्यादा 71 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई अब भी लापता हैं। सातारा जिले में भी भूस्खलन की दो घटनाओं में 41 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। साथ ही बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से राज्य में 25 हजार 564 जानवरों की भी मौत हो चुकी है। 

Tags:    

Similar News