सोनिया-राहुल से मिले प्रदेशाध्यक्ष बालासाहेब थोराट, महाराष्ट्र की सियासी स्थिति पर हुई बातचीत

सोनिया-राहुल से मिले प्रदेशाध्यक्ष बालासाहेब थोराट, महाराष्ट्र की सियासी स्थिति पर हुई बातचीत

Tejinder Singh
Update: 2019-07-15 16:10 GMT
सोनिया-राहुल से मिले प्रदेशाध्यक्ष बालासाहेब थोराट, महाराष्ट्र की सियासी स्थिति पर हुई बातचीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने सोमवार को संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के दोनों श्ीर्ष नेताओं से थोराट की यह पहली मुलाकात थी। जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर उनसे मंत्रणा की है। बालासाहेब थोराट ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद देने यहां आया हूं। उन्होने बताया कि दोनों नेताओं को महाराष्ट्र की ताजा राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया है। नए प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन की सरकार बनेगी। सूत्र बताते हैं कि बैठक में प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाले वंचित बहुजन आघाड़ी और राज ठाकरे की मनसे के साथ गठबंधन करने को लेकर भी बातचीत हुई। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अशोक चह्वाण भले ही मनसे से दूरी बनाए रखने के पक्ष में थे, परंतु थोराट मनसे को साथ लेने के पक्षधर बताए जा रहे हैं।
 

Tags:    

Similar News