रायफल शूटिंग की ट्रेनिंग लेने आती थी लड़की, छेड़खानी करने लगा था प्रबंधक, हुआ गिरफ्तार

रायफल शूटिंग की ट्रेनिंग लेने आती थी लड़की, छेड़खानी करने लगा था प्रबंधक, हुआ गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2019-05-22 13:36 GMT
रायफल शूटिंग की ट्रेनिंग लेने आती थी लड़की, छेड़खानी करने लगा था प्रबंधक, हुआ गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पुणे। म्हालुंगे बालेवाड़ी क्रीड़ा संकुल में 12 साल की लड़की से छेड़खानी करने की घटना सामने आई। घटना को लेकर पुलिस ने प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रूद्र चनवीर गौडा पाटील (24) को गिरफ्तार किया गया है। उस पर हिंजवड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ लड़की की दादी ने शिकायत दी है।  

14 से 20 मई के दौरान क्रीड़ा संकुल में रायफल शूटिंग का ट्रेनिंग कोर्स आयोजित किया गया था। जिसके लिए 12 साल की लड़की जाया करती थीं। वहां रूद्र बतौर प्रबंधक के तौर पर काम करता था। प्रशिक्षण के बाद लड़की जब रायफल जमा करने जाती तब रूद्र उसके साथ अश्लील बातें और हरकतें करता था। इसकी जानकारी लड़की ने दादी को दी। दादी ने तत्काल रूद्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई। 

इस्टेट एजेंट की हत्या मामले में दो गिरफ्तार
इस्टेट एजेंट की हत्या मामले में पुलिस ने दो हत्यारों को धर दबोचा। यह कार्रवाई बुधवार को चांदनी चौक इलाके में की गई।  पुलिस ने बताया कि विनायक उर्फ चिंटु कुमार कुर्तकोटी (28, कोथरूड़), अविनाश दिपक जाधव (21, कोथरूड़) को गिरफ्तार किया गया हैं। दोनों ने 20 मई को कात्रज स्थित सच्चाई माता मंदिर इलाके में इस्टेट एजेंट अजय जयस्वाल (42) की हत्या कर दी। दोनों पर भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

जयस्वाल के पास कुर्तकोटी बताैर ऑफिस बॉय काम करता था। कुर्तकोटी ने किए हुए काम के 70 हजार रुपए जयस्वाल ने नहीं दिए हुए थे। कुर्तकोटी की बहन उसके साथ रहती थीं। जयस्वाल की उस पर बुरी नजर थीं। इस बात से गुस्साए कुर्तकोटी ने अपने दोस्त जाधव के साथ मिलकर जयस्वाल के हत्या की साजिश रची। 

ऐसे दिया घटना को अंजाम
20 मई को जयस्वाल उसके कात्रज स्थित घर में था। यह कुर्तकोटी को पता था। उस दिन वह जाधव के साथ जयस्वाल के घर गया और उस पर कोयता तथा चॉपर से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद बाहर से ताला लगाकर दोनों भाग गए। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि हत्या के आरोपी चांदनी चौक इलाके में घनी झाड़ियों में छुपे बैठे है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उक्त जगह पर छापा मार दोनों को गिरफ्तार किया। 
 

Tags:    

Similar News