मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सत्कार

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सत्कार

Tejinder Singh
Update: 2019-07-21 11:48 GMT
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सत्कार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को दक्षिण नागपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 22 स्थानों पर कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों काे सहायता दी जाएगी। विधायक सुधाकर कोहले की अध्यक्षता में शिवाजी सभागृह दत्तात्रय नगर में दाेपहर 4 बजे पंजीकृत निर्माण कार्य कामगारों को सेफ्टी किट व विद्यार्थियों को छात्रवृति प्रदान की जाएगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय अभियान की शुरूआत की जाएगी। नि:शुल्क गैस कनेक्क्शन दिया जाएगा। 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों का सत्कार किया जाएगा। कार्यक्रम में महाराष्ट्र इमारत व अन्य निर्माण कामगार मंडल के अध्यक्ष मुन्ना यादव उपस्थित रहेंगे। विधायक कोहले ने मुख्यमंत्री सहायता निधि के लिए योगदान का आह्वान किया। दक्षिण मंडल के अध्यक्ष संजय ठाकरे, बलवंत जिचकार, रमेश सिंगारे, बाबाराव चाफले व अन्य कार्यकर्ता कार्यक्रम के सफलतार्थ कार्य कर रहे हैं।  

सभी प्रभागों में मेधावी विद्यार्थियों का सत्कार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर सोमवार, 22 जुलाई को शहर के सभी प्रभागों में भाजपा मेधावी विद्यार्थियों का सत्कार करेगी। भाजपा के शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके ने बताया कि, 21 व 22 जुलाई को प्रत्येक प्रभाग में 4 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगरसेवक के अलावा पार्टी पदाधिकारियों को इन कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रमों में विधायक सुधाकर देशमुख, गिरीश व्यास, अनिल सोले, कृष्णा खाेपड़े, सुधाकर कोहले, विकास कुंभारे, मिलिंद माने, महापौर नंदा जिचकार, सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी, संदीप जाधव, किशोर पलांदुरकर, संगठन मंत्री भोजराज डुंबे, बंडू राऊत, रमेश भंडारी, महेंद्र राउत, किशन गावंडे, संजय ठाकरे, दिलीप गौर शामिल रहेंगे।
 

Tags:    

Similar News