मराठा आंदोलन : शिंदे की मौत के बाद महाराष्ट्र बंद का आह्वान, सीएम से मांगा इस्तीफा

मराठा आंदोलन : शिंदे की मौत के बाद महाराष्ट्र बंद का आह्वान, सीएम से मांगा इस्तीफा

Tejinder Singh
Update: 2018-07-23 16:37 GMT
मराठा आंदोलन : शिंदे की मौत के बाद महाराष्ट्र बंद का आह्वान, सीएम से मांगा इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान गोदावरी नदी में आत्महत्या करने वाले काकासाहब शिंदे की मौत को गंभीरता से लेते हुए मराठा आरक्षण तुरंत लागू करने, काकासाहब को शहीद घोषित करने और मराठा आरक्षण जारी करने से पहले महाभर्ती नहीं किए जाने जैसी मांगों को लेकर सकल मराठा समाज क्रांति मोर्चा ने मंगलवार 24 जुलाई को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। सोमवार को क्रांति चौंक में मीडिया के जानकारी दी गई। मांग की गई कि काकासाहब शिंदे की मौत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें।

 

 

शिंदे के परिवार को सरकार की ओर से 50 लाख रुपए की मदद प्रदान दी जाए। उसके भाई को सरकारी नौकरी दी जाए। मराठा आरक्षण की मांग के आंदोलन के चलते दो दिन पहले गंगापुर पुलिस स्टेशन और तहसीलदार को आंदोलनकर्ता ने जलसमाधी के बारे में आवेदन दिया गया था। इसके बावजूद अधिकारी और प्रशासन ने दखल नहीं दिया। आंदोलन के स्थान पर पुख्ता बंदोबस्त और व्यवस्थाएं नहीं थी, जिसके कारण काकासाहब शिंदे को जान गवांनी पडी। इस मामले में जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर अपराध दर्ज करने की माग उठाई गई।

मंगलवार सुबह 11 बजे मराठा समाज क्रांती मोर्चा के जिला समन्वयक क्रांतीचौक पुलिस स्टेशन में जाकर काकासाहब शिंदे की मृत्यु मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर अपराध दर्ज करने की मांग करेंगे। सकल मराठा समाज क्रांती मोर्चा की ओर से अपील की गई कि पंढरपुर यात्रा से वापस लौटने वाले श्रध्दालुओं के वाहनों को रोका ना जाए। इसके अलावा एंबुलेंस सेवा प्रभावित न हो। इस दौरान स्कूल- कॉलेज बंद रखे जाए। राज्य के सभी जिलों में बंद को सफल बनाने की अपील की गई।
 

Similar News