महिला कबड्‌डी टीम की मेंबर सायली जाधव को मिलेगी सरकारी नौकरी

महिला कबड्‌डी टीम की मेंबर सायली जाधव को मिलेगी सरकारी नौकरी

Tejinder Singh
Update: 2017-12-08 13:32 GMT
महिला कबड्‌डी टीम की मेंबर सायली जाधव को मिलेगी सरकारी नौकरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप का किताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम की कप्तान अभिलाषा म्हात्रे और खिलाड़ी सायली जाधव को प्रदेश के खेल मंत्री विनोद तावडे ने सम्मानित किया। शुक्रवार को मंत्रालय में तावडे ने दोनों खिलाड़ियों को सात-सात लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि टीम की खिलाड़ी सायली को प्रदेश सरकार की सेवा में शामिल किया जाएगा। 

खेलमंत्री ने दोनों खिलाडियों का किया सम्मान, सात-सात लाख के सौंपे चेक

तावडे ने कहा कि खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से उचित सम्मान किया जा रहा है। विभिन्न पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है। खेल मंत्री ने कबड्डी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाने वाली अभिलाषा और सायली के बेहतरीन खेल की प्रशंसा की। तावडे ने कहा कि प्रदेश की दोनों कबड्डी खिलाड़ियों को अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जो अवसर मिला उसको दोनों ने जीत में बदल दिया। तावडे ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने महाराष्ट्र समेत भारत का नाम कबड्डी में अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है। 

राज्य का नाम किया रोशन

इनका चयन 23 नवंबर से ईरान में खेली जाने वाली एशियन कबड्‌डी चैंपियनशिप के लिए किया गया था। भारतीय टीम के इस दल में अभिलाषा म्हात्रे और सायली जाधव के अलावा कंचन दीक्षित, कविता, मनप्रीत कौर, पायल चौधरी, प्रियंका, प्रियंका नेगी, रणदीप कौर, रितू, साक्षी कुमारी, शमा परवीन, सोनिया शामिल थीं। तो पुरुष दल में अजय ठाकुर, दीपक हुड्‌डा, महेंद्र सिंह ढाका, मनिंदर सिंह, मोहित चिल्लर, नितिन तोमर, प्रदीप नारवाल, राहुल चौधरी, रोहित कुमार, सचिन, संदीप नारवाल, सुरेंदर नाडा, सुरजीत, विशाल भारद्वाज शामिल थे। 

Similar News