मंत्री अनिल परब ने दापोली में किया अवैध निर्माण, सोमैया ने की मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग

मंत्री अनिल परब ने दापोली में किया अवैध निर्माण, सोमैया ने की मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग

Tejinder Singh
Update: 2021-05-19 15:16 GMT
मंत्री अनिल परब ने दापोली में किया अवैध निर्माण, सोमैया ने की मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश भाजपा उपाध्यव व पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने रत्नागिरी के दापोली में गैर कानूनी तरीके से तीन मंजिला रिसॉर्टके निर्माण के मामले में प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल परब को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। सोमैया ने कहा कि मैं परब के खिलाफ फौजदारी का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर शुक्रवार को रत्नागिरी के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मुलाकात करूंगा। इसके बाद मैं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से सोमवार को मिलकर परब को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग करूंगा। 

बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सोमैया ने कहा कि परब ने दोपाली के मुरुड में समुद्र किनारे सरकारी दस्तावेजों मेंजालसाजी करके खेती की जमीन पर 10 करोड़ की लागत से रिसॉर्ट बनाया है। सोमैया ने कहा कि परब ने रिसॉर्ट का निर्माण कार्य लॉकडाउन के दौरान मार्च 2020 से फरवरी 2021 के बीच करवाया है। सोमैया ने कहा कि परब ने जून 2019 में मुरुड में इस जमीन को खरीदा था। इसके बाद परब ने मंत्री पद बचाने के लिएफरवरी 2021 में इस जमीन कोअपने व्यवसायिक सहयोगी व शिवसेना नेतासदानंद कदमको बेच दिया है। 

सोमैया ने बताया  कि इसको लेकर भाजपा के पुणे के सांसद गिरीष बापट, उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी और उत्तर पूर्व मुंबई के सांसद मनोज कोटक ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर को लिखित शिकायत की है। जावडेकर ने रिसॉर्टके निर्माण कार्य में पर्यावरण के नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए केंद्रीय टीम को भेजने का आश्वासन दिया है। 
 

Tags:    

Similar News