शादी का झांसा देकर सहकर्मी से दुष्कर्म , युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ  प्रकरण दर्ज

शादी का झांसा देकर सहकर्मी से दुष्कर्म , युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ  प्रकरण दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2019-10-01 10:40 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शादी का झांसा देकर सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। घटित प्रकरण से आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ मंगलवार को जरीपटका थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। इसकी भनक लगते ही आरोपी परिवार फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित 27 वर्षीय युवती है, जो जरीपटका थाना क्षेत्र की निवासी है। युवती को पिता नही है। मां के साथ वह रहती है और परिसर के ही एक निजी कंपनी में काम करती है। इसी कंपनी में पावरग्रिड चौक निवासी कुणाल किशोर सावरकर (30 ) नामक युवक भी काम करता है। एक ही कंपनी में काम करने से कुणाल और युवती के बीच जान पहचान हो गई। पहले मित्रता हुई जो की बाद में प्रेम संबंधो में तब्दील हो गई। कुणाल ने शादी का झांसा देकर युवती को फांस लिया था। प्रेम संबंधो के चलते दोनोें ने शादी कर घर बसाने का फैसला किया था। इसके बारे में कुणाल ने अपने पिता किशोर सावरकर और मां मीना सावरकर को भी बताया था। एक दिन पीड़िता को घर ले जाकर कुणाल ने उसे अपने माता-पिता को भी दिखाया। उन्हें भी वह पसंद आ गई। उन्होने भी उनकी शादी बहुत जल्द करा देने की हामी भरी थी।

दोनों परिवारों की शादी के लिए रज्जामंदी होने से पीड़िता और कुणाल मिलने लगे। इस बीच 1 सितंबर 2018 से 30 सितंबर 2019 के बीच में कुणाल ने पीड़िता से शारीरिक संबंध स्थापित किए। जिससे पीड़िता ने कुणाल के पीछे शादी के लिए जोर देने लगी  लेकिन ऐन समय पर कुणाल और उसके माता-पिता ने शादी करने से मना कर दिया।  जिससे उनमें वाद-विवाद हुआ और मामला थाने जा पहुंचा। घटित प्रकरण से पीड़िता ने दर्ज शिकायत में बताया कि कुणाल और उसके माता-पिता ने उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया है। दोनों के शादी की बात उनके कार्यस्थल पर भी कई लाेगों को पता है। अब शादी नही होने से पीड़िता की काफी बदनामी हुई है। घटित प्रकरण से कुणाल के माता-पिता ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से घटना में उसे सहयोग किया है। जिससे उनके भी खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण के दर्ज होने की भनक लगते ही कुणाल अपने माता-पिता के साथ फरार हो गया। जांच अधिकारी नेरकर ने आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। जांच जारी है।

Tags:    

Similar News