लापता  बुजुर्ग महिला का शव मिला

मूर्तिजापुर लापता  बुजुर्ग महिला का शव मिला

Tejinder Singh
Update: 2022-09-11 08:58 GMT
लापता  बुजुर्ग महिला का शव मिला

डिजिटल डेस्क, मूर्तिजापुर. तेल्हारा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम वरूड़ बु. निवासी बुजुर्ग महिला लिलाबाई खिराड़े उम्र 65 इस लापता  हुई महिला खेत खलिहान में शव मिला। इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। ग्राम वरुड बु. निवासी बुजुर्ग महिला  लिलाबाई महादेव खिराड़े उम्र  ६५  यह महिला ७  सितंबर से लापता हुई थी। इसी दौरान  तेल्हारा तहसील के  इसापुर खेत खलिहान में  कपड़े की थैली, चप्पल दिखाई दी। जिस की पहचान हो गई है। जब महिला को ढूंडने का प्रयास किया गया तब इसी क्षेत्र में महिला का कंकाल साड़ी में लिपटा हुआ मिला। जिससे महिला की शिनाख्त हो गई है। इस मामले में राहुल बोदड़े ने तेल्हारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की। जिस पर पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। आगे की जांच थानेदार ज्ञानोबा फड़ के मार्गदर्शन में तेल्हारा पुलिस कर रही हैं।

Tags:    

Similar News