छेड़छाड़ का मामला : हिरासत में नगराध्यक्ष अरुण धोटे और पूर्व विधायक सुभाष धोटे

छेड़छाड़ का मामला : हिरासत में नगराध्यक्ष अरुण धोटे और पूर्व विधायक सुभाष धोटे

Tejinder Singh
Update: 2019-05-21 17:20 GMT
छेड़छाड़ का मामला : हिरासत में नगराध्यक्ष अरुण धोटे और पूर्व विधायक सुभाष धोटे

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। छेड़छाड़ मामले के डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी एक नर्सिंग महाविद्यालय के संस्था चालक घोटे बंधुओं की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मामला राजुरा के एक नामी नर्सिंग महाविद्यालय से जुड़ा हुआ है। यहां पढऩे वाली छात्रा के साथ तत्कालीन प्राचार्य गुरुराज कुलकर्णी ने छेड़छाड़ की थी। पीड़िता ने संस्था संचालक धोटे बंधुओं से शिकायत की, परंतु किसी ने दखल नहीं ली। इसके बाद पीडि़ता जब 25 अक्टूबर 2017 को थाने पहुंची, तो उसे अपराध दर्ज कराने से रोका गया। बाद में उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकियां दी। करीब डेढ़ वर्ष बाद सोमवार, 20 मई 2019 की रात सवा दस बजे पीड़िता की शिकायत पर धोटे बंधुओं समेत 6 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया। पुलिस ने राजुरा के नगराध्यक्ष अरुण धोटे और पूर्व विधायक सहित कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष धोटे को गिरफ्तार किया। मंगलवार दोपहर 4 बजे राजुरा न्यायालय में पेश करने के बाद इन्हें 3 दिनों के पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश न्यायालय ने दिया है। 

Tags:    

Similar News