मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना, नागपुर में भी बारिश का दौर  

मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना, नागपुर में भी बारिश का दौर  

Tejinder Singh
Update: 2020-08-09 12:59 GMT
मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना, नागपुर में भी बारिश का दौर  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई सहित समुद्री किनारे और प्रदेश के अन्य इलाकों में सोमवार से दक्षिण पश्चिम मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार अथवा मंगलवार से मुंबई समेत समुद्री क्षेत्र के इलाकों में फिर से बारिश शुरू हो सकती है। दक्षिण पश्चिम मानसून के सप्ताह भर सक्रिय रहने के अनुमान है। इससे पहले मुंबई में बीते बुधवार को रिकॉर्ड बारिश हुई थी। जबकि बीते दिनों में मुंबई में 20 मिमी से 45 मिमी तक वर्षा हुई है। मुंबई में अतिवृष्टि होने के कारण 46 साल का रिकॉर्ड टूट गया था। महानगर के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। समुद्र का पानी सड़कों पर आ गया था। मुंबई के कई इलाके डूब गए थे। कई जगहों पर भूस्खलन हुए थे और पेड़ गिर गए थे। 

उधर नागपुर में भी बारिश का दौर जारी है, रातभर बारिश होती रही। इसके बाद रविवार सुबह और दोपहर भी बारिश की झड़ी लगी रही। मौसम में ठंडक आ गई है। 

Tags:    

Similar News