परिवारिक विवाद में मां- बेटा और बेटी ने पी लिया जहर

चिखली परिवारिक विवाद में मां- बेटा और बेटी ने पी लिया जहर

Tejinder Singh
Update: 2022-05-23 09:53 GMT
परिवारिक विवाद में मां- बेटा और बेटी ने पी लिया जहर

डिजिटल डेस्क, चिखली. रविवार को पारिवारिक विवाद में मां, बेटा, बेटी तीनों ने चूहे मारने की दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में १४ वर्षीय बेटे की मृत्यु हुई तथा उसकी मां व बहन की हालत गंभीर है। बता दें कि, चिखली स्थित चिंच परिसर निवासी विष्णु तायडे की पत्नी, बेटी व बेटे ने पारिवारिक विवाद के चलते चूहे मारने की दवा पी ली। यह मामला पड़ोसियों पता चलते ही उन्होंने चिखली के सरकारी अस्पताल में उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया, किंतु उपचार के दौरान ही धनंजय विष्णु तायडे (१४) ने दम तोड़ दिया। धनंजय की मां व बहन की हालत भी गंभीर होने से उन्हें उपचार के लिए औरंगाबाद रेफर किया गया है। किशोर धनंजय की मौत मामले में चिखली पुलिस स्टेशन में मर्ग दर्ज किया गया है। इस घटना के पीछे का कारण अबतक सामने नहीं आया है। मामले की जांच चिखली पुलिस कर रही है।

Tags:    

Similar News