सांसद राऊत बोले - राज्य सरकार को अस्थिर कर रही है भाजपा

औरंगाबाद सांसद राऊत बोले - राज्य सरकार को अस्थिर कर रही है भाजपा

Tejinder Singh
Update: 2021-11-14 08:03 GMT
सांसद राऊत बोले - राज्य सरकार को अस्थिर कर रही है भाजपा

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी राज्य की उद्धव सरकार को अस्थिर कर रही है। शिवसेना सांसद संजय राऊत ने केन्द्र पर निशाना साधते कहा की आसमान छूती महंगाई पर पर्दा डाला जा रहा है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी राज्य में दंगा कराना चाहती है। अमरावती, नांदेड़, मालेगांव सहित राज्य के अन्य शहरों में हुई हिंसा इसके उदाहरण हैं। अब राज्य की जनता जाग चुकी है।महंगाई के विरोध में पहली बार यहां इतने बड़े पैमाने पर जनआक्रोश सैलाब उमड़ा दिखा। 

कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ सांसद राऊत की अगुवाई में शनिवार को क्रांति चौंक से गुलमंडी तक जनआक्रोश मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चे में  मंत्रियों के अलावा विधायक समेत हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, महिलाएं व आम नागरिक शामिल हुए। मोर्चा गुलमंडी पहुंचकर एक जनसंभा में तब्दील हो गया।
 

Tags:    

Similar News