धुलिया हिंसा में पुलिस वाहन तोड़े - 5 जख्मी, मुंबई-ठाणे-पालघर में बेअसर बंद, रेल रोकने पर 47 गिरफ्तार

धुलिया हिंसा में पुलिस वाहन तोड़े - 5 जख्मी, मुंबई-ठाणे-पालघर में बेअसर बंद, रेल रोकने पर 47 गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2020-01-29 13:04 GMT
धुलिया हिंसा में पुलिस वाहन तोड़े - 5 जख्मी, मुंबई-ठाणे-पालघर में बेअसर बंद, रेल रोकने पर 47 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागरिकता कानून के खिलाफ बुधवार को आयोजित भारत बंद के दौरान धुलिया में प्रदर्शन हिंसात्मक हो गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। बंद को निष्क्रिय करने में लगी पुलिस के वाहनों पर पथराव किया गया। बाद में पुलिस की दो बाइकों के साथ एक कार में भी तोड़फोड़ की गई। हालात काबू पाने के लिए पुलिस ने पहले हल्के बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। फिर आंसू गैस के गोले दागे, भीड़ की ओर से पथराव जारी रहा। इस दौरान पांच पुलिसकर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गए। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दो पुलिस कर्मियों के साथ भीड़ ने बुरी तरह से मारपीट की। पुलिस ने अपर पुलिस अधिकारी डॉ. राजू भुजबल के नेतृत्व में दंगा काबू दस्ते के साथ तत्काल मोर्चा संभाला और हवाई फायर करने के साथ ही भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इसाके को छावनी में बदल दिया गया, जहां तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने एसटी बसों को भी निशाना बनाया। धुलिया और शिरपुर में दो-दो बसों में तोड़फोड़ की गईं। इसी तरह से साक्री रोड भीमनगर मार्ग पर दुकानों को बंद कराने आंदोलनकर्ताओं ने पथराव किया। सड़कों पर टायर जलाए। 

Tags:    

Similar News