महाराष्ट्र के 9 दिव्यांगजन को रामनाथ कोविंद के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार

अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस महाराष्ट्र के 9 दिव्यांगजन को रामनाथ कोविंद के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार

Tejinder Singh
Update: 2021-12-03 07:35 GMT
महाराष्ट्र के 9 दिव्यांगजन को रामनाथ कोविंद के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में काम करने वालों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान कर रहे हैं। महाराष्ट्र के 9 दिव्यांगजनों सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग (नाशिक) को विभिन्न श्रेणी में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। महाराष्ट्र से जिन दिव्यांगजनों को पुरस्कार दिया जा रहा है, उनमें सांगली की डॉ पुनम उपाध्ये, मुंबई की निकिता राउत को उत्कृष्ट कर्मचारी श्रेणी, व्यक्तिगत श्रेणी में सनिका बेदी, लातूर की प्रति पोहेकर और कोल्हापुर के देवदत्ता माने को चलन अक्षमता श्रेणी में रोल मॉडल का पुरस्कार सहित नागपुर के राजेश औसदानी, औरंगाबाद के सागर बडवे, मुंबई की नेहा पावसकर, कोल्हापुर के प्रथमेश दाते और मुल रुप से महाराष्ट्र में रहने वाली और अब दिल्ली में रह रही देवांशी जोशी के अलावा खेल श्रेणी में कोल्हापुर की वैष्णवी सुतार शामिल हैं। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री राम दास अठावले, ए. नारायणस्वामी और प्रतिमा भौमिक भी इस अवसर पर उपस्थित हो रहे हैं।

Tags:    

Similar News