वर्धा के एमगिरी सामुदायिक रेडियो केन्द्र को राष्ट्रीय पुरस्कार

वर्धा के एमगिरी सामुदायिक रेडियो केन्द्र को राष्ट्रीय पुरस्कार

Tejinder Singh
Update: 2019-08-28 15:02 GMT
वर्धा के एमगिरी सामुदायिक रेडियो केन्द्र को राष्ट्रीय पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बुधवार को महाराष्ट्र के वर्धा के एमगिरी सामुदायिक रेडियो केन्द्र और सांगली जिले के येरलावाणी केन्द्र को बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए पुरस्कृत किया। यहां डॉ आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से सामुदायिक रेडियो राष्ट्रीय पुरस्कार, 2018-19 प्रदान किए गए। इस दौरान मंत्रालय के सचिव अमित खरे भी मौजूद थे। देशभर में मौजूद 262 सामुदायिक रेडियो केन्द्रों में से 30 रेडियों केन्द्रों का पुरस्कार के लिए चयन हुआ था। केन्द्रीय मंत्री जावडेकर के हाथों पांच श्रेणियों में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

वर्धा के एमगिरी समुदाय रेडियो केन्द्र को वर्ष 2018 के लिए संकल्पना आधारित श्रेणी में उनके उंच माझा झोका कार्यक्रम के लिए तीसरा पुरस्कार मिला। रेडियो केन्द्र के समन्वयक अमोल देशमुख ने पुरस्कार स्वीकार किया। सांगली के येरलावाणी सामुदायिक रेडियो केन्द्र को स्थानीय सस्कृति का जतन श्रेणी में दूसरा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। केन्द्र के निदेशक उदय गोडबोले ने पुरस्कार स्वीकार किया। पुरस्कार का स्वरुप 30,000 रुपये नकद, सन्मान चिन्ह और प्रशस्ती पत्र है।
 

Tags:    

Similar News