बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री कोष में दान करेंगे नवरात्र मंडल

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री कोष में दान करेंगे नवरात्र मंडल

Tejinder Singh
Update: 2019-10-02 14:03 GMT
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री कोष में दान करेंगे नवरात्र मंडल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर में चल रहे कई गरबा और दुर्गापूजा मंडलों ने महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने का फैसला किया है। बोरिवली में आयोजित शोग्लिज नवरात्रि उत्सव-2019 इनमें से एक है। शोग्लिज में डांडिया क्वीन के नाम से मशहूर फाल्गुनी पाठक अपनी गायकी का जलवा बिखेर रहीं हैं। आयोजकों ने इस दौरान होने वाले मुनाफे का बड़ा हिस्सा सांगली और सोलापुर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए देने का फैसला किया है। 

बंगाली समुदाय के हैं 100 से ज्यादा दुर्गापूजा मंडल 

महानगर में इन दिनों नवरात्रि के दौरान मनाए जाने वाले गरबा-डांडिया की धूम है। खासकर गुजराती बहुल इलाकों में बड़े पैमाने पर यह उत्सव मनाया जाता है। इसके अलावा मुंबई में रहने वाला बंगाली समुदाय दुर्गा पूजा का आयोजन करता है। बंगाली समुदाय महानगर और आसपास के इलाकों में 100 से ज्यादा दुर्गा पूजा उत्सवों का आयोजन करता है। चुनाव आचार संहिता के बीच चल रहे इन उत्सवों में नेता भी शिरकत कर रहे हैं भले ही वे धार्मिक आयोजनों में लोगों से वोट नहीं मांग सकते हों लेकिन लोगों के बीच उपस्थिति दर्ज करा वे समुदायों की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश तो कर ही रहे हैं। वहीं उत्सव को आयोजक समसामायिक विषयों और ऐतिहासिक चीजों से भी जोड़ रहे हैं। 

गांधी की 150वीं जयंती पर झांकी

वसई इलाके में प्रगति मंडल ने अपने 20वें साल के आयोजन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के जीवन से जुड़ी झांकी तैयार की है। प्रगति मंडल के सचिव गौतम चटर्जी ने कहा कि बंगाली समुदाय जहां भी गया वहीं दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने लगा। देवी की पूजा के साथ-साथ सामूहिक भोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आपसी मेलजोल, नृत्य संगीत भी आयोजनों का हिस्सा होतें हैं। 
 

Tags:    

Similar News