एनसीपी नेता जयंत पाटील ने कहा - भाजपा को हो रहा कांग्रेसिकरण

एनसीपी नेता जयंत पाटील ने कहा - भाजपा को हो रहा कांग्रेसिकरण

Tejinder Singh
Update: 2019-08-18 13:20 GMT
एनसीपी नेता जयंत पाटील ने कहा - भाजपा को हो रहा कांग्रेसिकरण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा का कांग्रेसिकरण तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस ने जिन नेताओं को तैयार किया है उनको भाजपा अपने दल में शामिल कर रही है। राजनीति में रेडिमेट कपड़े नहीं बल्कि सिलाई किया हुआ कपड़ा पहना जाता है। रेडिमेट लोग दूसरे जगहों पर फिट होने पर वहां चले जाते हैं। रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पाटील ने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों के नेताओं को तोड़ने में ताकत लगा रही है लेकिन भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं को बड़ा करना चाहिए जिन्होंने पार्टी में पूरा जीवन खपा दिया है। पाटील ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ के पार्टी छोड़न का कोई परिणाम नहीं हुआ है। नेता भले ही पार्टी छोड़ रहे हैं लेकिन कार्यकर्ता हमारे साथ है। 

कांग्रेस से गठबंधन पर अंतिम फैसला नहीं- पाटील 

कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर पाटील ने कहा कि राज्य में बाढ़ की स्थिति के कारण विधानसभा चुनाव के लिए गठजोड़ पर सहयोगी दल से बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। इस सप्ताह में कांग्रेस से दोबारा चर्चा शुरू होगी। पाटील ने कहा कि कांग्रेस ने 288 सीटों पर इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगाया है। इसी तरह से राष्ट्रवादी कांग्रेस ने भी सभी सीटों पर इच्छुकों से आवेदन मंगवाया है। दोनों दलों को अपना जनाधार बढ़ाने का अधिकार है। 

शिवस्वराज्य यात्रा 

प्रदेश में बाढ़ की स्थिति के कारण स्थगित की गई राष्ट्रवादी कांग्रेस की शिवस्वराज्य यात्रा की दोबारा 19 अगस्त से शुरुआत होगी। शिवस्वराज्य यात्रा 26 अगस्त तक शुरू रहेगी। औरंगाबाद के पैठण में संत एकनाथ महाराज के समाधि स्थल का दर्शन लेकर शिवस्वराज्य यात्रा की शुरुआत की जाएगी। पार्टी के महासचिव  शिवाजीराव गर्जे ने यह जानकारी दी। इससे पहले बाढ़ के कारण 6 अगस्त को नाशिक के बागलाण में शिवस्वराज्य यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। 
 

Tags:    

Similar News