बाढ़ पीड़ितों के लिए एक माह का वेतन दान देंगे NCP के मंत्री, सांसद और विधायक

बाढ़ पीड़ितों के लिए एक माह का वेतन दान देंगे NCP के मंत्री, सांसद और विधायक

Tejinder Singh
Update: 2021-07-26 14:21 GMT
बाढ़ पीड़ितों के लिए एक माह का वेतन दान देंगे NCP के मंत्री, सांसद और विधायक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के कोंकण व पश्चिम महाराष्ट्र के बाढ़ड प्रभावितों की मदद के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मंत्री, सांसद व विधायक अपना एक महीने का वेतन दान देंगे। इसके अलावा पार्टी की तरफ से भी मदद देने पर विचार किया जा रहा है। राकांपा प्रवक्ता व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

मलिक ने कहा कि सरकार की तरफ से बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है। पर राकांपा ने भी अपनी तरफ से मदद का हाथ बढ़ाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी की तरफ से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राकांपा अध्यक्ष शरद पवार सभी से चर्चा कर रहे हैं। एक-दो दिनों के भीतर इसका एलान किया जाएगा। मलिक ने बताया कि पिछले आठ दिनों में हुई भारी बरसात और भूस्खलन के चलते करीब 251 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। 

 

Tags:    

Similar News