पुरोहित ने कहा- नाइट लाइफ मतलब शराब संस्कृति, मंत्रिमंडल की बैठक में आएगा प्रस्ताव

पुरोहित ने कहा- नाइट लाइफ मतलब शराब संस्कृति, मंत्रिमंडल की बैठक में आएगा प्रस्ताव

Tejinder Singh
Update: 2020-01-21 14:47 GMT
पुरोहित ने कहा- नाइट लाइफ मतलब शराब संस्कृति, मंत्रिमंडल की बैठक में आएगा प्रस्ताव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा के पूर्व विधायक राज पुरोहित ने मुंबई में नाइट लाइफ शुरू किए जाने का कड़ा विरोध जताया है। मंगलवार को पुरोहित ने कहा कि नाइट लाइफ मतलब शराब की संस्कृति है। अगर शराब पीने की संस्कृति प्रबल हो गई तो दुष्कर्म के मामले बढ़ेंगे और महिलाओं पर अत्याचार होंगे। दिल्ली के निर्भया कांड के जैसे देश में हजारों निर्भया कांड होंगे। दूसरी ओर बुधवार को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होने वाली है। 

पुरोहित ने कहा कि मुझे पता नहीं कि राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे का नाइट लाइफ शुरू करने के बारे में दृष्टिकोण क्या है। उन्हें अगर मुंबई में किने-चुने जगहों पर होटल और मॉल को रात भर शुरू करने का फैसला करना है तो पहले अध्ययन करें। पुरोहित ने कहा कि भारत की संस्कृति में नाइट लाइफ उपयुक्त नहीं है। यह युवाओं को गलत रास्ते पर लेकर जाएगा। समाज का युवाओं की ओर देखने का दृष्णिकोण बदलेगा। मुंबई की कानून व्यवस्था बिगड़ेगी। पुलिस बल इतना नहीं है कि इसको संभाल सके। पुरोहित ने कहा कि क्या शराब की संस्कृति से भारत का भला होगा। शराब पीकर रात भर नाचना युवाओं के हित में है क्या? 

 

Tags:    

Similar News