मुंबई पब अग्निकांड : विपक्ष ने लगाया बीएमसी पर भ्रष्टाचार का आरोप

मुंबई पब अग्निकांड : विपक्ष ने लगाया बीएमसी पर भ्रष्टाचार का आरोप

Tejinder Singh
Update: 2017-12-29 13:48 GMT
मुंबई पब अग्निकांड : विपक्ष ने लगाया बीएमसी पर भ्रष्टाचार का आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की सबसे समृद्धिशाली मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) अपने भ्रष्ट कामकाज के लिए भी जानी जाती है। अवैध गतिविधियों को छुपाने के एवज में मनपा के अधिकारी-कर्मचारी हर महीने लाखों रुपए वसूलते हैं। कमलामील कंपाउंड अग्नि दुर्घटना के बाद विपक्ष ने मनपा में भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा है। जबकि हर बात के लिए सरकार को कोसने वाली शिवसेना बैकफुट पर है। मुंबई मनपा में पिछले 20 वर्षों से शिवसेना की सत्ता है। 

सीबीआई जांच से सामने आएगी बीएमसी की भ्रष्टाचार: विखेपाटील 

गुरुवार की रात लोवर परेल इलाके के एक पब में आग लगने से हुई 14 मौतों के बाद विपक्षी दलों कांग्रेस और एनसीपी ने इसके लिए मुंबई मनपा और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखेपाटील ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच से ही बीएमसी का भ्रष्टाचार सामने आ सकेगा। विखेपाटील ने कहा कि मामले की जांच मनपा आयुक्त को सौपे जाने से हम संतुष्ट नहीं हैं। इस दुर्घटना के लिए बीएमसी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि राज्य की बीजेपी-शिवसेना सरकार जानबूझ कर शिवसेना की सत्ता वाली बीएमसी के भ्रष्ट कार्यभार पर पर्दा डाल रही है।  

छोटी से जगह में चल रहे 96 रेस्टोरेंट-पब

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि कमला मिल कंपाउंड जैसी छोटी जगह पर 96 रेस्टोरेंट व पब चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद वहां अग्नि सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। इस जगहों की फायर आडिट भी नहीं की होती। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के भीतर महानगर में हुई तीन अग्नि दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान गई है। पर राज्य सरकार व मनपा सोई हुई है। मुंबई राकांपा अध्यक्ष सचिन अहिर ने कहा कि मनपा में भ्रष्टाचार की वजह से यह दुर्घटना हुई और इतने लोगों की जान गई। उन्होंने सभी दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।  

Similar News