जंगली सूकरों के हमले से तेंदुए की मौत, पेंच के बफर एरिया की घटना

जंगली सूकरों के हमले से तेंदुए की मौत, पेंच के बफर एरिया की घटना

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-05 14:12 GMT
जंगली सूकरों के हमले से तेंदुए की मौत, पेंच के बफर एरिया की घटना

डिजिटल डेस्क, सिवनी। मुन्ना झुंड में सुअर आतें हैं शेर तो अकेले शिकार करता है। फिल्म स्टार रजनीकांत का यह डायलाग आज पेंच टाइगर रिजर्व के बफर एरिया की सीमा में स्थित मोहगांव में उल्टा पड़ गया। हुआ यूं कि जंगली सुअरों वाइल्ड बोर के झुंड ने एक तेंदुआ का शिकार कर लिया। शिकार की इस खगर से पेंच प्रबंधन के हांथ पैर फूल गए। गुरुवार की सुबह तेंदुए का शव मिलने से वन महकमे में खलबली मच गई। प्रारंभिक जांच में पता लगा कि तेंदुए को जंगली सूकरों ने मारा है। हालांकि फारेंसिक जांच रिपोर्ट में ही मौत के कारणों की असल वजह पता लगेगी। तेंदुए का शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह है घटना
मिली जानकारी के अनुसार मोहगांव के जंगल के पास तेंदुए का शव मिला। वहीं करीब 500 मीटर दूर जंगली सूकर का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पेंच के अधिकारी पहुंचे। तेंदुए के शव के पास जंगली सूकरों के पंजे निशान और बाल मिले। तेंदुए के बाएं पंजे में चोट के निशान पाए गए। तेंदुए को जंगली सूकरों ने झटके देकर मौत के घाट उतार दिया।

छोटा था इसीलिए लड़ नहीं पाया
अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए की उम्र करीब दो साल थी जो कि पूरी तरह से ताकतवर जीव का मुकाबला करने में समक्ष नहीं था। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में जंगली सूकरों के झुंड ने तेंदुए पर हमला कर दिया होगा। काफी संघर्ष में तेंदुए की मौत हो गई।

इनका कहना है
प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि जंगली सूकरों ने तेंदुए का मारा है। तेजी से झटके लगने से उसकी मौत हुई है। हालांकि फारेंसिक जांच रिपोर्ट में ही मौत के कारणों की असल वजह पता लगेगी। तेंदुए का शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
केके गुरवानी, डिप्टी डायरेक्टर, पेंच टाइगर रिजर्व

 

Similar News