संगठनात्मक चुनावों की जिम्मेदारी : हंसराज अहीर बने भाजपा के सह-चुनाव अधिकारी

संगठनात्मक चुनावों की जिम्मेदारी : हंसराज अहीर बने भाजपा के सह-चुनाव अधिकारी

Tejinder Singh
Update: 2019-07-19 14:54 GMT
संगठनात्मक चुनावों की जिम्मेदारी : हंसराज अहीर बने भाजपा के सह-चुनाव अधिकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा में होने वाले संगठनात्मक चुनावों की जिम्मेदारी पार्टी के चार वरिष्ठ नेताओं की सौंपी गई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को संगठन चुनाव के संचालन के लिए पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है तो पूर्व केन्द्रीय मंत्री हंसराज अहीर, सांसद विनोद सोनकर और विधायक सी टी रवि को राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी बनाया है। 

इस आशय की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने यहां बयान जारी कर दी है। श्री सिंह ने बताया कि इन चारों नेताअेां की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। राधामोहन सिंह इस समय बिहार से लोकसभा सांसद हैं तो हंसराज अहीर को इस बार महाराष्ट्र के चंद्रपुर लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है। विनोद सोनकर उत्तरप्रदेश से लोकसभा के लिए चुने गए हैं तो सी टी रवि कर्नाटक में पार्टी के विधायक हैं। श्री अहीर को संगठन चुनाव में वरिष्ठ अधिकारी बनाए जाने के बाद यह माना जा रहा है कि वह अभी भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की गुडबुक में बने हुए हैं। 

Tags:    

Similar News