लॉकडाउन उलंघन करने वाले 18 हजार से ज्यादा गए जेल, 3 करोड़ 39 लाख वसूला का जुर्माना

लॉकडाउन उलंघन करने वाले 18 हजार से ज्यादा गए जेल, 3 करोड़ 39 लाख वसूला का जुर्माना

Tejinder Singh
Update: 2020-05-05 14:01 GMT
लॉकडाउन उलंघन करने वाले 18 हजार से ज्यादा गए जेल, 3 करोड़ 39 लाख वसूला का जुर्माना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना के चलते राज्य में घोषित लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामलों में धारा 188 के तहत 93 हजार 731 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इन मामलों में 18 हजार 466 आरोपियों को सलाखों के पीछे भी पहुंचाया जा चुका है। नियम तोड़ने वालों से 3 करोड़ 39 लाख रुपए का जुर्माना भी वसूला जा सका है। राज्य में 22 मार्च को लॉकडाउन  घोषित किया गया था। तब से 4 मई तक यानी 44 दिनों में सबसे ज्यादा 15086 मामले पुणे में दर्ज किए गए। इसके बाद मुंबई का नंबर आता है जहां 10554 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

इसके  अलावा लॉक डाउन के उल्लंघन के आरोप में अहमदनगर में 9046, पिंपरी-चिंचवड में 7519 पुणे ग्रामीण में 5693 मामले दर्ज किए गए हैं । लॉकडाउन का पालन कर प्रशासन को सहयोग देने में विदर्भ के कई जिले आगे है। लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में वर्धा में 157, नंदुरबार में 110, गडचिरोली में 90, रत्नागिरी में 75 और अकोला में 72 मामले ही दर्ज किए गए हैं। लॉकडाउन के दौरान राज्यभर में पुलिस विभाग के 100 नंबर पर 84,022 फोन कर लोगों ने मदद मांगी।

52 हजार वाहन जब्त

लॉकडाउन के दौरान बना इजाजत गैरकानूनी यातायात करने वाले 1270 वाहन चालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है और 52,555 गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। इस दौरान वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में 15  विदेशी नागरिकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। होम क्वारेंटाईन किए जाने के बावजूद बाहर घूम रहे  633 लोगों को क्वारेंटाईन सेंटर भेज गया है।

418 पुलिसवालों को कोरोना

कोरोना से आम लोगों को बचाने की मुहिम में जुटे 40 पुलिस अधिकारियों और 378 पुलिस कर्मचारी खुद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इन लोगों का उपचार चल रहा है। वहीं अब तक कोरोना के कारण चार पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई है। लॉकडाउन में पुलिस पर हमले की 182 वारदातें हुई हैं। इन हमलों में शामिल 661 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 
 

Tags:    

Similar News