मप्र के आसमान में आंशिक बादल

मप्र के आसमान में आंशिक बादल

IANS News
Update: 2019-11-21 05:45 GMT
मप्र के आसमान में आंशिक बादल

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं। आसमान में बादल के कारण सुबह से चल रही हवा सिहरन पैदा कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में बने चक्रवात के कारण राज्य मे आंशिक बादल हैं और हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड का अहसास हो रहा है।

राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 11 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.2 डिंग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 29.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Tags:    

Similar News