लॉकडाउन के उल्लंघन में 30 लाख 61 हजार का अर्थदंड वसूला 

लॉकडाउन के उल्लंघन में 30 लाख 61 हजार का अर्थदंड वसूला 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-13 08:43 GMT
लॉकडाउन के उल्लंघन में 30 लाख 61 हजार का अर्थदंड वसूला 

डिजिटल डेस्क जबलपुर। कोरोना वायरस के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों की अपहेलना करने तथा खुद को खतरे मेें डालने वाले 29 हजार 445 लोगों से 30 लाख 61 हजार 50 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। यह जुर्माना उन लोगों से वसूल किया गया जो कि बाइक या स्कूटी पर दो लोग सवार थे या फिर सोशन डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। कुछ लोग तो रात में कफ्र्यू के बाद भी बिना वजह घर से निकले थे। बड़ी संख्या में लोग बहाने बनाकर निकले थे, जिनको पकडऩे के बाद पुलिस ने जुर्माना किया। इसके अलावा मॉस्क नहीं पहनने वालों पर भी कार्रवाई का क्रम जारी है और रोज दो से तीन सौ लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया जा रहा है। इस कार्रवाई में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीमें भी शामिल हैं। 
इस मामले में एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने जानकारी दी है कि  लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करने वाले 2098 प्रकरणों में 2860 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। रविवार को होने वाले टोटल लॉकडाउन के दौरान भी सख्ती जारी रहेगी। लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह दी गई है।

Tags:    

Similar News