Petrol - diesel expensive : अब साइकिल पर विधानभवन जाएंगे कांग्रेस के मंत्री- विधायक 

Petrol - diesel expensive : अब साइकिल पर विधानभवन जाएंगे कांग्रेस के मंत्री- विधायक 

Tejinder Singh
Update: 2021-02-28 12:37 GMT
Petrol - diesel expensive : अब साइकिल पर विधानभवन जाएंगे कांग्रेस के मंत्री- विधायक 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ईंधन और गैस दर बढ़ोतरी के विरोध में महाराष्ट्र में सत्ताधारी कांग्रेस के मंत्री और विधायक साइकिल पर सोमवार को विधानभवन में आएंगे। कांग्रेस राज्य विधानमंडल के बजट अधिवेशन के पहले दिन ईंधन और गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विरोध दर्ज कराएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले समेत कांग्रेस के मंत्री और सभी विधायक सुबह मंत्रालय के पास स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अभिवादन करने के बाद साइकिल से विधानभवन में जाएंगे। रविवार को प्रदेश कांग्रेस की ओर से यह जानकारी दी गई। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर बड़े पैमाने पर टैक्स लगाकार जनता से लूट शुरू किया है। घरेलू गैस की दर लगातार बढ़ रही है। कोरोना संकट के कारण लाखों लोगों की नौकरी चली गई है। ऐसे में आम लोगों की कमर टूट गई है।

दूसरी तरफ विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ईंधन पर केंद्र सरकार का टैक्स प्रति लीटर 33 रुपए है। इसमें 4 रुपए कृषि टैक्स है। जिससे केंद्र सरकार के पास 29 रुपए का टैक्स बचता है। जिसमें से लगभग 11 रुपए राज्य को वापस मिलता है। जबकि राज्य सरकार 27 रुपए टैक्स वसूलती है। इसलिए राज्य सरकार ने यदि थोड़ा टैक्स कम किया, तो लोगों को कम दर पर पेट्रोल और डीजल मिल सकेगा। फडणवीस ने कहा कि मैंने सुना है कि सरकार बजट में ईंधन के टैक्स घटाकर थोड़ी राहत देने वाली है। यदि सरकार ने यह फैसला किया तो अच्छी बात होगी। 

 

Tags:    

Similar News