पार्षद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर पैसे वसूलने वाली युवती गिरफ्तार

पार्षद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर पैसे वसूलने वाली युवती गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-04 18:22 GMT
पार्षद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर पैसे वसूलने वाली युवती गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बलात्कार का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर नगरसेवक से पैसा वसूलने वाली एक युवती को कल्याण पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। युवती का नाम प्रिया खरात बताया गया है। खरात ने किस तरह से नगरसेवक से पैसे लिए यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

आरोपी खरात पिछले कई महीनों से कल्याण के भाजपा नगरसेवक दया गायकवाड को बलात्कार का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर पैसे के लिए ब्लैकमेल कर रही थी। खरात ने गायकवाड से पांच लाख रुपए की मांग की थी और पैसे न देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी दी। खरात से परेशान होकर गायकवाड ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और उसे तीन लाख रुपए दिए। इस दौरान खरात ने गायकवाड के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे का बटन बंद करने की कोशिश की। लेकिन गायकवाड ने उसे ऐसा नहीं करने दिया। इसके बाद जब खरात पैसे लेकर आफिस से बाहर जाने को तैयार हुई तो पुलिस ने उसे पैसे के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। 

इस बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खरात ने इससे पहले भी गायकवाड के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था, लेकिन बाद में उसने यह मामला वापस ले लिया था। पर कुछ समय बात वह दोबारा पैसे की मांग को लेकर गायकवाड को ब्लैकमेल करने लगी। गायकवाड ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए खरात को पैसे लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Tags:    

Similar News