हिस्ट्रीशीटर के घर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर के घर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2020-02-25 06:16 GMT
हिस्ट्रीशीटर के घर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,  नागपुर।  जरीपटका के पाटणकर चौक क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर के घर पुलिस ने छापेमारी कर देसी पिस्टल जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में निर्मल सिंह सतनाम सिंह अटवाल (33) पाटणकर चौक जरीपटका, निखिल गिरीपुंजे (20) भांडे प्लाट गायत्रीनगर  और तरुण सोनटक्के (20) गली नंबर 3 त्रिशरण चौक निवासी शामिल हैं। तीनों आरोपियों पर जरीपटका पुलिस ने धारा 325 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। न्यायालय ने आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निर्मल सिंह अटवाल हिस्ट्रीशीटर है। वह किसी समय भुल्लर गैंग के साथ भी जुड़ा था। इस आरोपी के खिलाफ अजनी और सक्करदरा थानों में प्रकरण दर्ज हैं। ऐसी जानकारी पुलिक के एक वरिष्ठ अधिकारी देते हैं।

 अपराध शाखा पुलिस विभाग की यूनिट 1 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुख्तार शेख के निर्देशन में निर्मल सिंह के घर रविवार की रात छापेमारी हुई। पूछताछ में पता चला िक वह देसी पिस्टल अपने मित्र निखिल गिरीपुंजे और तरुण सोनटक्के की मदद से खरीदा था। आरोपी निर्मलसिंह अटवाल की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी निखिल गिरीपुंजे और तरुण सोनटक्के को भी गिरफ्तार किया। न्यायालय ने तीनों को 25 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
 

Tags:    

Similar News