किसानों के त्याग- बलिदान और आंदोलन के चलते तीनों कृषि कानून वापस, मोदी ने जनता का विश्वास खोया

नसीम खान का निशाना किसानों के त्याग- बलिदान और आंदोलन के चलते तीनों कृषि कानून वापस, मोदी ने जनता का विश्वास खोया

Tejinder Singh
Update: 2021-11-20 16:12 GMT
किसानों के त्याग- बलिदान और आंदोलन के चलते तीनों कृषि कानून वापस, मोदी ने जनता का विश्वास खोया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री नसीम खान ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के त्याग, बलिदान और आंदोलन के चलते तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा है। इन कानूनों की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता का विश्वास खो दिया है। शनिवार को प्रधानमंत्री के तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा पर प्रदेश कांग्रेस ने किसान विजय दिवस मनाया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मिठाइयां वितरित की। इस मौके पर खान ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही किसानों के आंदोलन में उनके साथ खड़ी रही। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीनों कानून का सड़क पर उतकर विरोध किया था। यदि केंद्र सरकार राहुल की तीनों कानून को वापस लेने की बात पहले ही मान लेती तो आंदोलन में 700 किसानों को अपनी जान न गवानी पड़ती। खान ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने आंदोलन में शामिल किसानों को नक्सलवादी, देशद्रोही, खालिस्तानी और आंदोलनजीवी कर अपमानित किया। यह देश किसानों के साथ हुए अपमान को कभी नहीं भूलेगा। देश के लोग नोटबंदी और तीनों कृषि कानून जैसे फैसलों के लिए मोदी को कभी माफ नहीं करेंगे। इसके पहले नागपुर, पुणे, नाशिक, सोलापुर, अमरावती, पनवेल, परभणी, लातूर, नांदेड़ समेत राज्य के सभी जिले और तहसीलों में कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों ने किसान विजय दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
 

Tags:    

Similar News